नेटवर्क मार्केटिंग आज के समय में स्वरोजगार स्टार्ट करने का एक अच्छा और सस्ता माध्यम है। साथ ही इसमें असीमित संभावनाएं रहती हैं। जिस प्रकार हमारे देश में रोजगार की समस्या बढ़ती जा रही है, ऐसी स्थिति में नेटवर्क मार्केटिंग स्वरोजगार का एक अच्छा माध्यम बनकर युवाओं के बीच उभर रहा है।
कई लोग इस व्यवसाय में सफल होकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। और सबसे बड़ी बात! इस व्यवसाय में लोगों को जो सबसे ज्यादा पसंद आ रही है वह है आर्थिक सुरक्षा! कहने का मतलब है कि आप के बाद, यह व्यवसाय या मैं कह सकता हूं कि इस व्यवसाय की कमाई आपके बच्चों को जाने वाली है।
पर मेरी आपको यह सलाह है फ्रेंड, कि आप यह व्यवसाय शुरू करने से पहले किसी अच्छी कंपनी का चुनाव अवश्य कर लें।
अगर आप किसी अच्छे नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर या बिजनेस ओनर हैं। तो आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। यह जानना बहुत जरूरी है। अगर आपने अभी-अभी यह काम शुरू किया है या फिर करना चाहते हैं, तो चलिए आपको सबसे पहले यह जान लीजिए कि आपको क्या नहीं करना चाहिए?
बात ऐसी है दोस्तों, सफल और असफल लोग आपको हर क्षेत्र में मिल जाएंगे। चाहे वह शासकीय नौकरी हो, चाहे वह प्राइवेट नौकरी हो, चाहे वह किसी भी प्रकार का व्यवसाय हो। जिस काम को लोग करके असफल हो जाते हैं तो कुछ लोग उसी काम को करते हुए सफलता के बहुत ऊंचाई तक पहुंच जाते हैं। जो बातें मैं आपको बता रहा हूं। इन्हीं सफल हुए लोगों के द्वारा बताए गए सलाह है जो आप अपने व्यवसाय में इसे अप्लाई करेंगे तो आपको इसके चमत्कारिक फायदे मिलने शुरू हो जाएंगे।
पहला,
आपको बिजनेस की शुरुआत करने के पहले दिन से ही उस व्यक्ति का हमेशा सम्मान और आदर करना चाहिए जिसने आपको इस व्यवसाय से परिचित कराया है और इसमें शामिल किया है। और उनके द्वारा बताए गए सलाह को हमेशा अपने व्यवसाय में अप्लाई करना है।
दूसरी बात है,
फ्रेंड कि अब यह कंपनी आपकी बन चुकी है और आपके व्यवसाय को बढ़ाने की जिम्मेदारी सिर्फ आपकी है। जरा सोचिए, एक छोटा से छोटा बिजनेस शुरु करने के लिये आपको कितनी लागत लगानी पड़ेगी? और आपका फायदा कितने महिने या साल बाद शुरु होगा?
यहाँ पर इतनी बड़ी कंपनी बस एक छोटा सा फॉर्म भर कर आपके हाथ आ गई है।
तीसरी बात है,
फ्रेंड की पहले दिन से ही आपको अपने कंपनी का पहला कस्टमर बनना है और इसके हर वह प्रोडक्ट जो आप घर पर उपयोग कर सकते हैं, आपको उपयोग करना जरुरी है। और जिस प्रोडक्ट्स के क्वालिटी आप समझ चुके है। उसके बारे में बिना किसी संकोच के आपको लोगो को बताते रहना है।
आप उनको देखिये जो दुकान खोल कर बैठे है। और ऐसे सामान भी बेच रहे है, जिसका क्वालिटी से कोई लेना देना नहीं होता।
पर आपको किस बात का संकोच जब आप बेस्ट क्वालटी की बात करेंगे।
चौथी बात है,
हर महीने आपको सस्ता या महंगा का विचार किए बिना कुछ ना कुछ सामान अपनी कंपनी से खरीदते रहना जरुरी है। इसके साथ ही 3 माह के अन्दर आप अकेले कम से कम रू30,000/- का बिजनेस करने लग जायें ऐसा सीख जायें। इसमें दिक्कत क्या है? बिजनेस आपका है। यहाँ आपके पैसे नहीं लगते है, पर मेहनत तो लगाओ। दोस्तों, वैसे भी आप और आपके आसपास वाले बाजार से हर महिने कुछ ना कुछ सामान तो खरीदते ही आए हैं।
फ्रेंड आपको रोज घर पर आधे घंटे सकारात्मक विचार वाले एक्टिविटी करने जरुरी हैं। जैसे किताबें पढ़ना, ऑडियो सुनना या वीडियो देखना। यह काम आप सुबह या फिर रात्रि में सोते वक्त कर सकते हैं। या जब भी आपको मौका मिले।
छठी बात,
आपको रोज कम से कम एक व्यक्ति से कंपनी के बिजनेस प्लान और इसके प्रोडक्ट के बारे में बात करनी जरुरी है।
सातवाँ,
आपको हर मीटिंग और सेमिनार में जाना है।
आठवाँ बात है,
कि आपको कोई भी नया काम करने से पहले अपने सीनियर से सलाह लेना जरूरी है।
तो यह आठ बातें है फ्रेंड जो हमें यह चीजें जरूर करनी चाहिए।
चलिए अब हम बात करते हैं कि आप को क्या नहीं करना चाहिए?
क्योंकि फ्रेंड कुछ बातें ऐसी हैं जो कि आपको बिल्कुल ही नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन बातों से आपका अच्छा खासा जमा जमाया बिजनेस! खराब हो सकता है। तो चलिए जानते हैं वो बातें क्या है?
दुसरा, उसके पैसे के साथ कभी खिलवाड़ नहीं करना है। लोगों के बीच पैसे के लेनदेन को आपको हमेशा साफ-सुथरा रखना है। लोगों केे पैसे का हिसाब तुरंत उसी समय कर दें।
तीसरा , उनके फैमिली के साथ भी कभी भी आपको गलत नहीं करना है। अगर कोई महिला आपके साथ कहीं जाती है तो उसके परिवार का एक सदस्य साथ में होना ही चाहिए। अन्यथा आप मना कर दें। क्योंकि फ्रेंड सामाज के लोग कई तरह की बातें बनाने लगते है। जिसका प्रभाव सीधा बिजनेस पर पड़ता है।
फ्रेंड, आपका बिजनेस नहीं बढ़ रहा है या फिर आपका अच्छा खासा बिजनेस था, पर अब वैसा नहीं है। तो फ्रेंड यह जो बातें मैंने बताई है, आप चेक कर सकते हैं। और आपको पता चल जाएगा की कौन सी बातें आपने नहीं करी?
जानिए फॉरएवर का अलोए लिप्स इतना खास क्यो है।
जानिए गार्सिनिया प्लस के बारे मे।
1 टिप्पणियाँ
Very nice Vinod sir.
जवाब देंहटाएंplease do not enter any spam link in the comment box.