किसी काम का चुनाव करने का डर या संकोच किस लिए?





We include products we think are useful for our readers. If you buy through links on this page, we may earn a small commission. Here’s our process.


लोगों का काम का चुनाव करने का डर या संकोच-


ज्यादातर लोग किसी भी काम को करने से पहले यह यह चुनाव करते हैं कि वह काम उनके लायक है या नहीं है। देखा जाए तो काम करने और पैसे कमाने के सैकड़ों तरीके हैं। जो कानूनी तौर पर मान्य है। और उसे करने के लिए कोई भी व्यक्ति चुनाव कर सकता है।

पर ज्यादातर आप देखेंगे तो किसी काम को कोई व्यक्ति बेहतर तरीके से कर रहा होता है तो उसी काम को कोई दूसरा व्यक्ति करना पसंद नहीं करता है, जबकि उसकी माली हालत बहुत खराब रहती है। फिर भी वह यह नहीं सोचता कि वह अपनी माली हालत को कैसे ठीक करेगा? बल्कि उससे ज्यादा वह यह सोचने लगता है कि वह काम उसके लिए क्यों ठीक नहीं है?


यहां पर कुछ बातें आती है जो आपको सोचना चाहिए। क्या कभी आपने सोचा कि आप जिस काम को कर रहे हैं, आपने उसका चुनाव कैसे किया?


या फिर अभी तक आप किसी भी काम को नहीं कर रहे हैं तो यह चुनाव भी आपने कैसे किया?

जैसे वक्त बदल रहा है दुनिया भी तेजी से बदल रही है-

दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। लोगों के काम करने के तरीके बदल रहे हैं। इसका वजह एक यह भी हो सकता है कि पहले से जिस काम को लोग करते आ रहे हैं। अब उस तरह का कार्य या तो पुराना हो चुका है। या फिर उसका स्थान मशीनों ने ले रखा है। या फिर उसका स्थान कंप्यूटर ने ले रखा है। जैसे जैसे समय बदलता जा रहा है लोगों के काम करने के तरीके बदलते जा रहे हैं। जो काम पहले मजबूर किया करते थे अब उन्हीं काम को ज्यादातर मशीनें किया करते हैं। लोग पेपर पर किया करते थे अब वही काम कंप्यूटर पर होने लगा है।

देखा जाए तो हर चीज बदल चुकी है और बदल रही है। लोगों की जीवनशैलीया तक बदल चुकी हैं। हर साधन बदल रहे हैं जिसका उपयोग हम करते आ रहे हैं।

काम की संख्या घट रही है या काम करने के तरीके बदल रहे हैं-

धीरे धीरे रोजगार की संख्या घटती जा रही है। पर इसी बात को अगर दूसरे नजरिए से देखा जाए तो रोजगार के तरीके बदलते जा रहे हैं। क्योंकि काम करने के तरीके बदलते जा रहे हैं जिस काम को मजदूर किया करते थे अब उस काम को मशीन कर रहा है। मतलब यह हुआ कि अब मशीन चलाने वाला व्यक्ति चाहिए। जो काम पेपर वर्क पर हुआ करता था अब वह कंप्यूटर पर होने लगा है। इसका मतलब पेन चलाने के बजाय अब कंप्यूटर चलाने वाला व्यक्ति होना चाहिए। व्यक्ति जहां पर एक मोहल्ले में बैठकर स्थानीय लोगों के बीच अपना व्यापार किया करता था। अब वह इंटरनेट के माध्यम से पूरी दुनिया में अपना व्यापार कर सकता है। तो देखा जाए तो जिस प्रकार काम करने की संख्या घट रही है। उसी प्रकार दूसरे नजरिया से देखा जाए तो काम करने की तरीके बदल रही है।



यहां पर हमें ही सोचने की आवश्यकता है कि काम घट रहा है या काम करने का तरीका बदल रहा है। लोगों के सामने एक नया अवसर भी तो आ रहा है।

सही वक्त पर सही निर्णय लेना अच्छा होता है-

यानी लोगों के बीच एक नया अवसर आ रहा है। पर यहीं पर लोग मात खा जाते हैं। जब लोग उन अवसरों को नहीं पहचानते है। पर एक वक्त ऐसा भी आता है, जब लोगों को पछताना पड़ता है कि काश वक्त रहते मैं उन चीजों को समझ गया होता तो अब मुझे यह दिन नहीं देखना पड़ता।


जरा सोचिए आज से 50 साल पहले जहां पर लोग कृषि को ही महत्व दिया करते थे नौकरी के बजाय। पर वक्त बदला लोगों को यह बातें भी समझ में आने लगी की कृषि के अलावा नौकरी भी एक ऐसी चीज है जिससे आदमी और अच्छे बेहतर जीवन जी सकता है। धीरे-धीरे लोगों के नजरिया बदलते गए और जिनको कृषि से पर्याप्त आमदनी नहीं होती थी वे लोग धीरे-धीरे नौकरी की ओर कदम बढ़ाने लगे। और फिर एक वक्त ऐसा आया जब हर कोई नौकरी ही करना चाहता है। पर धीरे-धीरे यह वक्त भी बदलता गया। आज से 30 साल पहले लोग जिस नौकरी को महत्व दिया करते थे अब लोग समझ चुके हैं कि नौकरी हर किसी को नहीं मिल सकती तो अब लोग व्यवसाय पर ध्यान देने लगे हैं।

लोग अब समझने लगे हैं कि अगर वह नौकरी के पीछे ही भागेंगे तो उनका आधा जीवन ऐसे ही पार हो जाएगा। और वह जीवन में कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे। और जो इन चीजों को समझते हैं, वह कुछ ना कुछ व्यवसाय चाहे छोटा ही क्यों ना हो वहीं से शुरुआत करके आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। जिस सरकारी नौकरी को लोग तवज्जो दिया करते थे। अब वैसा ही प्राइवेट नौकरियां लोगों को नौकरियां दे रहे हैं। देखा जाए तो अब तो सरकार ने भी सन 2004 के बाद पेंशन स्कीम बंद कर दी। तो यह बात लोगों को अपने आप ही चिंता का विषय बन गया। कि अपने जीवन भर की कमाई में अगर थोड़ी भी बचत नहीं कर पाएगा, तो बुढ़ापा बहुत मुश्किल बीतेगी।


वक्त के अनुसार चीजों को अपनाना चाहिए-

यह तो हो गई बीती बात।
पर आप क्या समझते हैं कि आने वाला वक्त ऐसा ही रहेगा?
क्या आने वाला वक्त अब इसी प्रकार के बिजनेस का है?

जहां तक मैं समझता हूं ऐसा नहीं। अब जो आने वाला व्यापार है उसका तरीका भी बदल रहा है। लोग अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की ओर अपनी रुझान दिखा रहे हैं। और बहुत लोग तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपना बिजनेस करना शुरू भी कर दिया है। इतना ही नहीं लोग छोटे-छोटे दुकानों के माध्यम से भी इंटरनेट के माध्यम से दुनिया में कहीं भी अपना सामान बेच रहे हैं। और यह आज के समय में कोई कठिन काम नहीं है। बस लोगों को समझने की जरूरत है।

वहीं पर जो लोग इंटरनेट के महत्व को नहीं समझते है। देखिए वह सिर्फ अपने गली मोहल्ले या फिर अपनी स्थानीय लोगों के द्वारा दुकान की खरीद बिक्री से जो आमदनी होती है उसी से उनका काम चलता है। पर जो नई सोच रखता है वह नई चीजों को अपनाता है। समझने का प्रयास करता है, कि आने वाले समय में हमें ये चीजें किस दिशा की ओर ले करके जाएगी। वह वर्तमान में लोगों की बातों को नजरअंदाज करता है कि लोग क्या कहेंगे।

चीजों को नजरअंदाज करने से अवसर को चूक जाते हैं-

वह भविष्य को देखता है, उसे समझता है, और उसी के अनुरूप कार्य करता है। समय के अनुसार बदलते चीजों को अगर आप अपनाना नहीं सीखेंगे, तो एक वक्त ऐसा आ सकता है। जब आपको लगेगा कि काश मैंने वक्त रहते हैं उन चीजों को समझ लिया होता, तो मुझे याद दिन ना देखना पड़ता।

मैं यह बात आपको इसलिए बता रहा हूं। क्योंकि एक अनुभवी ब्यक्ति ने मुझे अपने दिल की यह बातें कही है की- "पहले हम यह सोचे थे कि लोग क्या कहेंगे, पर अब हमें इस बात का डर है कि अब हमारे बच्चे क्या करेंगे? कैसे करेंगे? उनका जीवन कैसा चलेगा?"
क्योंकि जो लोग तकनीक को समझ कर के काम करना सीख गए हैं उनके बच्चो को आमदनी से संबंधित कोई चिंता नहीं करनी पड़ रही है।



अंत में बेहतर तो यही होगा कि अगर कोई चीज आपके सामने आती है। तो उसे समझने का प्रयास करिए। देखिए कि वह चीजें आपको क्या दे सकती है?
आप उन चीजों से क्या हासिल कर सकते हैं?
और अपने जीवन में कहां तक जा सकते हैं?
यह भी देखने का प्रयास करिए कि, उसी काम को करते हुए कोई और व्यक्ति क्या हासिल कर चुका है?
और आने वाले समय में वह क्या हासिल कर सकता है?

शायद इससे आपको बहुत कुछ समझने, सीखने और बेहतर तरीके से निर्णय लेने की प्रेरणा मिल सकेगी।




बीमार जीवन और पोमेस्टीन पावर 

इस लेख में बस इतना ही । जल्द ही आपके लिए हम एक और अच्छी जानकारी की एक नई लेख लेकर आएंगे। इसके लिए घंटी दबाकर आप हमारे साथ बने रहे। अपने विचार कमेंट बाक्स करना ना भूलें। बहुत-बहुत धन्यवाद! 
आपका दिन शुभ हो!


0 टिप्पणियाँ