We include products we think are useful for our readers. If you buy through links on this page, we may earn a small commission. Here’s our process.
हर व्यक्ति की कुछ ना कुछ ऐसी इच्छा होती है जिसे वह अपने जीवन में हासिल करना चाहता है। वह कुछ भी हो सकता है। पर इनमें से अधिकांश लोग ऐसे होते हैं, जिनकी वह चीजें कभी पूरी नहीं हो पाती है। पर कुछ ऐसे होते हैं जो कुछ ही वर्षों में उन चीजों को हासिल कर आगे का जीवन आनंद पूर्वक व्यतीत करते हैं।चलिए इन चीजों के बारे में मैं आपसे चर्चा करता हूं। पर चर्चा करने से पहले आपको मैं बता देना चाहता हूं, कि यह कई महान लोगों की किताबें पढ़ने और लोगों के अनुभव से मिली जानकारी के आधार पर यह बातें लिख रहा हूं। जिसमें से मेरी कुछ निजी विचार भी है। पूरी जानकारी को पढ़ने के बाद आप अपने स्वयं के विचार से भी सोचे कि क्या सही और क्या गलत है। ताकि आप अपने विवेक से बेहतर निर्णय ले सकें, जो आपको बेहतर लगे। महान सफल ब्यक्ति ने कहां भी है कि,,,
"निर्णय लेने से उर्जा उत्पन्न होती है, अनिर्णय से थकान।" - माइक हाकिन्स
हर व्यक्ति का अपना अलग-अलग विचार होता है आपका भी अपना विचार होगा इस विषय को लेकर। मैं यह नहीं पूछूंगा कि वह कौन सी चीजें हैं, जो आप अपने जीवन में हासिल करना चाहते हैं। पर आपके दिमाग में मैं एक सवाल अवश्य डालना चाहता हूं कि,,,
क्या आप उन बातों को कमेंट में लिख सकते हैं?
अगर सच में आप अपने जीवन में उन चीजों को हासिल करना चाहते हैं तो जरूर कमेंट करें, कि वह कौन सी चीजें हैं जो आप को रोक रही है?
मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि यदि आप ऐसा करते हैं तो आप उन चीजों को हासिल करने के लिए एक कदम आगे बढ़ चुके होंगे। तो आपसे मेरा निवेदन है कि कमेंट करने के बाद ही यहां से आगे पढ़ें।
मुझे आप पर पूरा विश्वास है आप ऐसा ही करेंगे।
ठीक है,,, अब हम आगे की बातें करते हैं। जब मैंने आपसे आपके ही सपने को हासिल करने के लिए जब मैंने सवाल किया। कि वह कौन सी चीजें हैं, जो आप को उस दिशा में आगे बढ़ने से रोक रही हैं? तो आप सोच में पड़ गए होंगे,,, कि मैं क्या लिखूं?
ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा ही होता है। उन्हें खुद नहीं पता कि वह कौन सी चीजें हैं जो उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने से रोक रही हैं। क्योंकि इस विषय में आपने कभी सोचा ही नहीं। तो अब, उन कारणों को आप सोचें और लिखें ताकि आप समझ पाए कि आप खुद कहां पर है? यही मैं चाहता था। कि आप उन चीजों के बारे में सोच पाए जो आपको रोक रही है। इसीलिए मैंने आपको उन बातों को कमेंट में लिखने को कहा था। अगर आपने अभी भी नहीं लिखा है, तो कुछ मिनट रुक कर उन बातों को सोचें और कमेंट में जरूर लिखें फिर आगे पढ़ें,,, जी हां ऐसा ही करें।
ज्यादातर लोग अपने सिचुएशन को जिम्मेदार बताते हैं। कुछ लोग अपने परिवारिक माहौल को जिम्मेदार बताते हैं। कुछ लोग अपने आर्थिक स्थिति को जिम्मेदार बताते हैं। और कुछ लोग अपने खुद की कई परेशानियों को जिम्मेदार बताते हुए उन चीजों को हासिल ना कर पाने का कारण मानते हैं। अधिकांश लोग ऐसा ही मानते हैं।
यदि आपने भी ऐसा ही कुछ लिखा है तो मैं आपको बता दूं, कि पूरे कारण में से यह केवल 2% ही है बाकी के 98% तो कुछ और ही है। जिनके बारे में शायद आपको खुद नहीं पता।
महान लेखक राल्फ रैनसम कहते हैं कि,,, "संपूर्ण जीवन संघर्ष की मांग करता है। जिसे सब कुछ बैठे-बिठाए मिल जाता है वह आलसी, स्वार्थी, और जीवन के वास्तविक मूल्यों के प्रति असंवेदनशील हो जाते हैं। अथक प्रयास और कठिन परिश्रम जिससे हम बचने की कोशिश करते हैं, दरअसल वही हम आज जो व्यक्ति हैं, उसका प्रमुख निर्माण खंड है।"
सबसे बड़ी रहस्य वाली बात तो यह है जो आपको जानना जरूरी है। वो ये,,, कि जीवन की कोई भी सिचुएशन और परेशानियां आपकी सफलता में मात्र 2% की बाधक होती है। बाकी 98 प्रतिशत आपके काम करना सफल होने का मुख्य कारण होता है। कि आप काम कैसे कर रहे हैं? और कितनी अवधि से कर रहे हैं? और उस कार्य को करते हुए आपने कितने बार असफल हुआ है? आप जितनी बार असफल होते चले जाएंगे, आप उतने ही अपनी सफलता के करीब पहुंचते जाएंगे। हां यही सच है।
क्योंकि आप जितनी बार असफल होंगे आपको यह पता चलता जाएगा कि क्या गलत है क्या सही है। और फिल्टर करते हुए आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। हां!
उदाहरण के लिए मान लीजिए कि यदि कोई व्यक्ति मोटा है, और उसे पतला होना है। और अपने शरीर को आकर्षक बनाना है। तो सीधी सी बात है कि उसे सही डाइट प्लान लेना होगा। इसके अलावा उसे अपनी दिनचर्या सुधारनी होगी और एक्सरसाइज करनी होगी। इस प्रक्रिया में उसे पतला होने में कुछ समय लगेगा। पर,,, ऐसा कोई व्यक्ति जो पहले से मोटा था और वह इन चीजों को करते हुए पतला हुआ है अपने शरीर को बेहतर किया है। तो वह आपको बेहतर तरीके से गाइड कर सकता है। ताकि पतला होने और अपने शरीर को आकर्षक बनाने में ज्यादा दिक्कत का सामना ना करना पड़े। इस उदाहरण से आपको मेरी बातें समझ में आ गई होगी।
एक तरह से देखा जाए तो सब कुछ सीखने का विषय ही है। जब आप किसी काम की शुरुआत करते हैं तो एक तरह से आप उस काम के बारे में सीख रहे होते हैं। और जब हम किसी काम को सीख रहे होते हैं, तो सीधी सी बात है कि शुरुआत में जो परिणाम हमें मिलना चाहिए वह परिणाम हमें नहीं मिलेगा। पर इस तरह के मिलने वाले के परिणाम के फलस्वरूप ही हम अंतिम परिणाम तक पहुंचेंगे। सही है ना?
कमेंट में लिखें मैं अंतिम परिणाम तक कार्य करूंगा। इसके साथ आपकी 10 योग्यता अवश्य लिखे जो आपको उस मंजिल तक पहुंचने में आपकी मदद करेगी।
आप साइकिल चलाते बच्चे को देखिए,,, जब वह साइकिल सीख रहा होता है तब वह कई बार गिरता है। उठकर फिर साइकिल चलाता है। यह प्रक्रिया व कई दिनों तक करता है और धीरे-धीरे वह साइकिल चलाना सीख जाता है। और यह साइकिल चलाना जो उसके लिए कठिन था आज वह उसके लिए उतना ही आसान हो गया है। यह परिणाम ही उस बच्चे के लिए साइकिल सीखने का अंतिम परिणाम है।
जब आप किसी भी काम की शुरुआत करेंगे तो उसी वक्त आप किसी मददगार की उम्मीद मत रखिए। यह मत सोचिए कि आपके माता-पिता आपकी मदद करे। यह मत सोचिए कि आपके दोस्त आपकी मदद करे। जब आप काम करना शुरू करेंगे और आपको काम करते हुए आपको लोग देखेंगे, कि आप कितनी लगन से अपने काम को कर रहे हैं। चाहे परिणाम जो भी क्यों ना हो। अच्छा या बुरा जैसा भी हो। यह सब जब सभी को नजर आएगा तो वे खुद-ब-खुद आपकी मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। हां ऐसा ही होता है, लोग पहले से भरोसा नहीं करते है। बल्कि जब उनकी नजरों में आपका काम दिखाई देता है तब भरोसा करते हैं और मदद के लिए आगे बढ़ते हैं। आप देखना कई हाथ आपकी मदद के लिए आगे बढ़ेंगे।
यदि आप व्यापार की शुरुआत करना चाह रहे हैं और आपको लगता है कि आपके पास पूंजी नहीं है। तो आपको मैं यह कहना चाहता हूं की बिजनेस करने के लिए पूंजी की जरूरत नहीं पड़ती है। यहां दिमाग की जरूरत पड़ती है। आइडिया की जरूरत पड़ती है। अगर पूंजी से बिजनेस होना होता, तो जो लोग लाखों रुपए लगाकर बिजनेस की शुरुआत करते हैं वह ऐसे ही फेल नहीं हो जाते! कभी आपने सोचा कि ऐसे लोगों का व्यापार भी क्यों ठप हो जाता है। क्यों जानते हैं? सही आइडिया की कमी की वजह से।
रातो रात अमीर और सफल होने के बारे में न सोचे, ऐसा कभी नहीं होता। बल्कि यह एक लंबी प्रक्रिया है। आप लगन और मेहनत से ही हासिल करने के बारे में सोचें।
आपके लिए सबसे बढ़िया रहेगा कि आप सफल लोगों की किताबें पढ़ें, महान लोगों की जीवनी और पढ़ें। इससे आपको उनका अनुभव तो मिलेगा ही, साथ ही आप हमेशा पॉजिटिव रहेंगे। छोटी मोटी चीजें आपको उलझन में नहीं डाल पाएंगी और आप सकारात्मक बने रहेंगे। एक ही दिशा में फोकस रहेंगे। इसलिए अच्छी किताबें पढ़ना अपनी आदत बना ले।
यदि सच में आपको जीवन में बड़ी सफलता हासिल करनी है ना तो खुद के लिए अनुशासन निर्धारित करें।
यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आपने क्या सीखा और अनुभव किया? कमेंट में लिखना ना भूलें,,, आपका विनोद!
जानिए फॉरएवर के बारे में
जानिए फॉरएवर एक्टिव HA जोड़ों की देखभाल कैसे करता है?
बीमार जीवन और पोमेस्टीन पावर
अपनी बात मुझे कमेन्ट में लिखना न भूलें। बहुत-बहुत धन्यवाद! आपका दिन शुभ हो!
If you are already in our association, I am very grateful to you, and thank you for believing in me!
1 टिप्पणियाँ
Bahot badhiya sir ji,
जवाब देंहटाएंplease do not enter any spam link in the comment box.