भ्रम और आत्मविश्वास में फर्क होता है
आत्मविश्वास का होना अच्छी बात है पर आत्मविश्वास के नाम पर भ्रम में रहना यह बहुत खतरनाक है। पर उससे पहले आपको यह समझना जरूरी है कि,,, भ्रम और आत्मविश्वास में फर्क क्या है? जिसे आप आत्मविश्वास समझ रहे हैं जिन बातों को लेकर के आप विश्वासी बन रहे हैं कहीं यह भ्रम तो नहीं? जो आगे चलकर आपको धोखा दे सकता है! आप मत खा सकते हैं! और बाद में आप ही कहेंगे कि,,, मैं उस कार्य में फेल हो गया। या हो सकता है आप आगे चलकर कहें कि,,, वह कार्य आप के बस की बात नहीं है।
यह इसलिए होता है क्योंकि आप इतने समय तक भ्रम में थे जिसे आप आत्मविश्वास समझ रहे थे वास्तव में वह आपके अंदर का भ्रम था!
तो वास्तव में भ्रम क्या है? इसे हम कैसे जाने? कैसे पहचाने? ताकि हम आगे चलकर धोखा न खाएं।
मान लीजिए कि आप अपने भविष्य को लेकर के बहुत जागरूक है। आप चीजों को समझते हैं। बीता हुआ कल और वर्तमान में आप फर्क करना जानते हैं। आप दूर दृष्टि भी रखते हैं, ताकि भविष्य में आने वाली संभावनाओं और अवसरों को समझकर आप उसका लाभ लेना चाहते हैं। और इस दिशा में आप कार्य भी कर रहे हैं ताकि आपका भविष्य बेहतर हो। आप मेहनत कर रहे हैं, कठिन परिश्रम कर रहे हैं।
पर यदि आप उस दिशा में कुछ भी नया नहीं सीख रहे हैं! आप समझते हैं कि आप जितना जानते हैं इतना काफी है। तो वास्तव में आप भ्रम में जी रहे हैं! जब तक आप कुछ नया नहीं सीखेंगे, चाहे आपके अंदर जितनी भी जानकारी हो आप आगे चलकर धोखा ही खाएंगे। फिर कहीं ना कहीं आपके अंदर किसी कोने में आवाज आएगी,,, यह आप के बस की बात नहीं है। फिर आप उस काम को छोड़ देंगे।
ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि आपने कुछ नया नहीं सीखा। आप जितना जानते थे उस आधार पर आपने मेहनत किया और परिणाम संतोषजनक नहीं मिलने पर आप निराश हो गए। क्योंकि आपने कुछ नया नहीं सीखा और ना ही आप सीख रहे हैं तो आगे का रास्ता आपको अंधकारमय नजर आएगा।
शायद आपने अनुभव किया होगा,,,
कुछ कार्य ऐसे होते हैं जो मजबूरी में किए जाते हैं। नहीं चाहते हुए भी उन कार्य को करना पड़ता है चाहे आपकी इच्छा हो चाहे ना हो, परिस्थिति आप से करवा देती है। और कुछ काम ऐसे भी होते हैं जो किसी के दबाव में आकर के करने पड़ते हैं। चाहे आपकी मर्जी हो चाहे ना हो पर आपके ऊपर किसी का दबाव इस कदर हावी हो जाता है कि आप नहीं चाहते हुए भी उस कार्य को कर जाते हैं। जो काम आपको असंभव प्रतीत लग रहा था उस काम को आप संभव कर जाते हैं। ऐसा क्यों हुआ?
ऐसा इसलिए हुवा,,,
क्योंकि दोनों ही स्थितियों में आपके पास कोई चारा ही नहीं था उस कार्य को करने के अलावा। मेरी यह बातें आपको तभी बेहतर समझ में आएंगी जब आप इन परिस्थितियों से गुजर चुके होंगे।
उदाहरण के लिए: जो निजी कंपनियों में कार्य कर रहे कर्मचारियों को ही ले लीजिए। उनके ऊपर काम का इतना ज्यादा बोझ होता है और अपने बॉस का इतना दबाव होता है कि वह उस काम को नियत समय में खत्म करने के बाद ही ठंडी सांस लेते हैं। और फिर उनके सर पर नया काम आ जाता है। फिर वह उस नए काम में लग जाते हैं। कुछ समय के लिए यह काम कठिन प्रतीत होने लगता है पर यही काम आने वाले समय में आदत बन जाती है। और उन कर्मचारियों को यही कार्य बाद में आसान लगने लगता है।
जीवन मैं भी हमारे साथ ऐसा ही होता है अगर हम किसी काम को कठिन समझ लेते हैं ना! तो वह काम हो सकता है आने वाले समय में हमें मजबूर होकर के करना पड़े। तो अच्छा तो यही होगा कि समय रहते हम उन कार्य को सीख जाए ताकि हमारा आने वाला भविष्य हमारे लिए आसान हो जाए।
सुखमय जीवन जिसे आप लग्जरी लाइफ़स्टाइल कहते हैं अगर आप उसे पाना चाहते हैं। तो वास्तव में आप के लिए प्रत्येक दिन मेहनत वाला होना चाहिए जहां पर आप कुछ नया सीख रहे होते हैं और कार्य कर रहे होते हैं। हर दिन समय दीजिए अपने आपके लिए और कुछ नया सीखिए यही भविष्य के लिए बेहतर होता है।
तो वास्तव में भ्रम तो यह है:
√ तो वास्तव में भ्रम तो यह है कि आप जिन चीजों के बारे में जानते ही नहीं है आप उसमें सफल होने के बारे में सोच रहे हैं। जिस फील्ड के बारे में आपको जानकारी नहीं है उस फील्ड में बगैर सीखे आप किसी को सलाह देते हैं चाहे वह आप, अपने आप को ही क्यों ना दे रहे हो। वास्तव में आप भ्रम में जी रहे हैं।
√ आप किसी व्यक्ति को देख रहे हैं कि वह अपने जीवन में सफल है। अच्छे जीवन शैली के साथ वह कार्य कर रहा है। पर आप उस कार्य को छोटा समझते हैं या फिर आप उस कार्य के बारे में जानना ही नहीं चाहते और आप चाहे जैसे भी परिस्थिति में है आप उन स्थितियों को नहीं सुधारना चाहते हैं। तो वास्तव में आप भ्रम में जी रहे हैं!
√ आप अपने भविष्य के लिए और कोई योजना नहीं बना रहे हैं। बस आपका जो पुराना कार्य है आप उसी में उलझे हुए हैं और उसी से हो रहे आमदनी में ही आप गुजारा कर रहे हैं। अतिरिक्त आमदनी के बारे में कुछ भी नहीं सोच रहे हैं। और आप यह भी सोचते हैं कि आने वाला कल आपके लिए अच्छा रहेगा। तो वास्तव में आप भ्रम में जी रहे हैं।
√ किसी भी काम को आप जाने समझे बगैर उसके परिणाम तक पहुंच जाते हैं और आप कुछ भी कार्य नहीं करते तो वास्तव में आप भ्रम में जी रहे हैं।
पर यदि आप चीजों को समझने का प्रयास करते हैं लोगों की सलाह की परवाह किए बगैर आप स्वयं उसकी वास्तविकता को जानने का प्रयास करते हैं। उसके बाद आप फैसला लेते हैं। हमेशा नई चीजों को सीखने के लिए तैयार रहते हैं और उसे अपने भविष्य के लिए उपयोग में लाते हैं। अपनी आमदनी के नए-नए रास्ते खोजते हैं और बनाते हैं। काम करने में पीछे नहीं हटते, आपको मेहनत करने में मजा आता है। तो वास्तव में यही आपका आत्मविश्वास है! जो आपको दूसरों से अलग बनाता है! और यही बात आपके जीवन शैली मैं दिखाई देती है। जो दूसरों से बिल्कुल अलग होती है। लोग जैसा चाहते हैं वैसा जीवनशैली आप जी रहे होते हैं।
अपने विचार आप कमेंट बॉक्स में मुझे अवश्य लिखें।
If you are already in our association, I am very grateful to you, and thank you for believing in me!
0 टिप्पणियाँ
please do not enter any spam link in the comment box.